Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी 10 मई 2025;
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैन्सडाउन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 805 वादों में 805 वादों का निस्तारण किया गया है, जिसमें रुपये 1,49,04,323/- धनराशि की वसूली की गई।

इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन के 26 वाद निस्तारित किए गए, जिसमें रुपये 28,58,300/- की धनराशि की वसूली की गई।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *