Spread the love

देहरादून 5 मई 2025
एलिवेटेड रोड एनजीटी की आड़ में सरकार द्वारा गरीब बस्ती को उजाड़ने के खिलाफ आज सांय कैंडल मार्च निकाला ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि धामी सरकार द्वारा नगर निगम के चुनाव के समय देहरादून की जनता से वायदा किया था कि वे किसी का भी घर नहीं उजड़ने देंगे किन्तु चुनाव निपटने के बाद ही उन्होंने बड़े ही आक्रामक ढंग से कहा कि चाहे जो हो जाए एलिवेटेड रोड तो बन के रहेगी जिससे बड़ी संख्या में मजदूरों के मकान टूटेंगे उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग जनता के बीच यह भ्रम फैला रहे है कि कोई बस्ती नहीं टूटेगी वहीं भाजपा का यह कहना कि इन बस्तियों में बाहर के लोग आ कर अवैध रूप से बस गए है उनके खिलाफ कार्यवाही करने की वकालत करते है ।जबकि वोट के समय इन्हीं बस्तियों से वे सांप्रदायिकता का ध्रुवीकरण करके वोट लेते है ।
उन्होंने कहा कि सीटू व बस्ती बचाओ आंदोलन जनता को जागरूक कर रहा है और जनता संघर्ष के बलबूते इस मजदूर गरीब विरोधी सरकार को पीछे धकेलने का काम करेगा ।
इस अवसर पर उन्होंने एनजीटी के नाम पर भी बस्तियों को उजाड़ने की साजिश जारी है। तथा इन्हीं के लोग हाईकोर्ट में बस्तियों को उजाड़ने के लिए गए है ।
इस अवसर पे बस्ती बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,महामंत्री प्रेमा गढ़िया , सीटू के जिला कमेटी सदस्य अभिषेक भंडारी, आंगनवाड़ी यूनियन की बागेश्वरी देवी , रेखा देवी , चेतन कुमार ,अभिषेक भंडारी, एसएफआई के प्रांतीय सचिव हिमांशु चौहान , घनश्याम , सागो देवी , कृष्णा देवी , रामचंद्र ,लेखराम ,शीश पाल ,मास्टर सुरेश सिंह , महेंद्र, सुखलाल , टिल्लू, मोहित कुमार , कमलेश ,राजे देवी ,उषा देवी, परविंदर सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *