सााम्प्रदायिक सदभाव एवं आपसी भाईचारे के लिऐ 9 मई 025 क़ो राज्यव्यापी कार्यक्रम करेगी माकपा ।
मार्क्स की 215 वीं जयंती पर उन्हे श्रृद्धा सुमन अर्पित किये ।
देहरादून 5 मई 025,
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकारी संरक्षण में तेजी से फैल रही घृणा ,बिगड़ते साम्प्रदायिक सदभाव पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है ।
पार्टी कि दो दिवसीय बैठक में पहलगाम में आंतकवादी घटना पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुऐ इस घटना में मारे गये लोगों के प्रति दुख प्रकट करते हुऐ दो मिनट का मौन रखा तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त कि पार्टी राज्य कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी ने पहलगाम घटना के तुरंत बाद उत्तराखण्ड में कश्मीरियों पर हमला तथा देहरादून में जिलाप्रशासन द्वारा रातों रात दून अस्पताल स्थित दो सौ बर्ष पुरानी मजार ध्वस्त करना ,पार्टी ने नैनीताल में रेप की घटना का विरोध किया है किन्तु इस अपराधिक घटना के बहाने मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने व हमला वाले तत्वों तथा थाने के अंदर घुस कर पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करना तथा देहरादून आदि स्थानों में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमला करना , अराजक तत्वों द्वारा जगह जगह शान्ति एवं सदभाव के लिऐ लड़ने वालों को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कि गई ।
कार्ल मार्क्स कि 215 जयंती पर उनके चित्र पर पार्टी द्वारा श्रृद्धासुमन अर्पित किये ।
पार्टी में राज्यभर में वन गुजरों,जंगलों ,ग्राम समाज की जमीनों तथा नदी नालों में रह रहे बेदखली के खिलाफ व्यापक आन्दोलन चलायेगी ।पार्टी 9 अप्रैल 025 राज्य के जिला एवं तहसील मुख्यालय में पूर्वाहन 11 बजे विरोध कार्यवाही के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करेगी । पार्टी ने कहा है कि नफरत के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिऐ सभी समान विचारधारा के लोगों को एकजुट करेगी ।
इस अवसर वक्ताओं ने कहा है कि सामाजिक वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई करने का बैठक में फैसला किया गया। । वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ङ में जो नफरत फैलाई जा रही है, वह सरकार की शह पर है। इससे निपटने के लिए जनता के बीच जाएंगे। वक्ताओं ने चकरोता में मसीह समाज को टारगेट किये जाने की निन्दा कि है ।
बैठक में केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र नेगी, राज्यसचिव राजेन्द्र पुरोहित , इन्दु नौडियाल , महेन्द्र जखमोला , भूपालसिंह रावत , राजाराम सेमवाल,नितिन मलेठा ,शिवप्रसाद देवली , लेखराज , अनंत आकाश, माला गुरूंग ,मदन मिश्रा ,आर पी जोशी , कमरूद्दीन ,कमलेश गौड़ ,सतसिंह ,बिरेन्द्र गोस्वामी, सुरेन्द्र रावत,दमयन्ति नेगी , पुरूषोत्तम बडोनी ,हिमान्शु चौहान ,विजय भट्ट ,गंगाधर नौटियाल ,सुरेन्द्र सिंह सजवाण आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक में नैनीताल में नफरती हिंसा के बीच अमन की बात कहने वाली शैला नेगी को दी जा रही धमकियों पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए धमकी देने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। सोशल मीडिया पर लगातार नफरती पोस्ट करने वाले भूपेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार न किये जाने पर भी नाराजगी जताई गई।
बैठक 4 व 5 मई को पार्टी राज्य कार्यालय सभागार गांधी ग्राम में हुई ।
