Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/19 अप्रैल,2025ः विकासखंड एकेश्वर के ग्राम पंचायत सगोड़ा में शनिवार को त्वरित समाधान दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। बैठक में कुल 06 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने सगोड़ा गांव की सड़क का पक्कीकरण कराने, सड़क निर्माण से प्रभावित 12 परिवारों को मुआवजा दिलाने, घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की झूलती तारों को दुरुस्त करने और जलागम प्रबंधन द्वारा निर्मित क्षतिग्रस्त सिंचाई टैंक की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण से पेंशन व बाल विकास विभाग से पोषण किट से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

बैठक में खंड विकास अधिकारी एकेश्वर नरेश सुयाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी उदित कुमार वर्मा, ग्राम प्रशासक वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *