वेव्स-क्रिएट इन इंडिया चैलेंज सीजन-1
फ्यूचर
भारत सरकार देश के मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने के लिए पहले विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 22 अगस्त, 2024 को ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज- सीजन 1’ के तहत 25 चैलेंजेस की शुरुआत के साथ, वेव्स दुनिया भर में मीडिया एवं मनोरंजन समुदाय के प्रतीकों के लिए मनोरंजन अर्थशास्त्र और प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक महत्वपूर्ण मंच बनने की ओर अग्रसर है।

एनिमेशन

अवलोकन–
• इस चैलेंज का उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला के माध्यम से मंगा, वेबटून और एनिमे में भारतीय प्रतिभा और रुचि को प्रदर्शित करना है। यह पर्याप्त मार्केटिंग सहायता और प्रकाशन एवं डिस्ट्रिब्यूशन डील्स की क्षमता प्रदान करेगा।
• इसका आयोजन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
कौन भाग ले सकता है?
- अमैच्यर्स
- प्रोफेशनल्स

अवलोकन-
- शीर्ष क्रिएटिव्स जो पिच पैकेज तैयार करते हैं (जिसमें स्टोरी कॉन्सेप्ट्स, स्क्रीनप्ले, एनिमेशन शॉट्स और बहुत कुछ शामिल हैं), जिन्हें वेव्स में निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
- इसका आयोजन डांसिंग एटम्स के सहयोग से किया गया है।
कौन भाग ले सकता है?
- अमैच्यर्स फिल्म निर्माता
- प्रोफेशनल फिल्म मेकर
गेमिंग

अवलोकन-
गेम डिवलेपमेंट के प्रति क्रिएटिव उत्साह को जागृत करने के लिए हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस, कॉलेज स्टूडेंट्स को लक्षित करता एक राष्ट्रीय स्तर का गेम जैम।
यह इंडिया गेम डेवलेपर कॉन्फ्रेंस के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
कौन भाग ले सकता है-
- गेम डिवलेपमेंट स्टूडेंट्स
- युवा गेम डेवलेपमेंट के शौकीन

अवलोकन-
- ईफुटबॉल, डब्ल्यूसीसी और बीजीएमआई वाले ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट अगस्त से नवंबर तक 4 बैचों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बैच तीनों खेलों में रोमांचक प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन करेगा, जिसके बाद नवंबर में एक भव्य समापन होगा, जहां अंतिम चैंपियन को ताज पहनाया जाएगा।
- इसका आयोजन ईस्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया है।
कौन भाग ले सकता है?
- बीजीएमआई में टीमें
- ईफुटबॉल और डब्ल्यूसीसी में व्यक्तिगत तौर पर
अवलोकन–

- एक एकल-खिलाड़ी प्रतियोगिता जहां प्रतिभागी सतत विकास लक्ष्यों के विभिन्न मापदंडों में बेहतर शहर का निर्धारण करने के लिए कंप्यूटर के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं और प्रत्येक श्रेणी में उनके चुने हुए शहर की रैंकिंग के आधार पर अंक अर्जित करते हैं।
- इसका आयोजन ई-गेमिंग फेडरेशन के सहयोग से किया गया है।
कौन भाग ले सकता है?
- सभी व्यक्तियों के लिए खुला है
कौन भाग ले सकता है?
- सभी व्यक्तियों के लिए खुला है

अवलोकन–

अवलोकन–
- ड्रोन वीडियो चैलेंज एरियल सिनेमैटोग्रफी के अनूठे परिप्रेक्ष्य के माध्यम से भारत की लुभावनी सुंदरता और विविधता पर 2-3 मिनट का वीडियो बनाने के लिए उत्साही ड्रोन पायलटों और फिल्म निर्माताओं को आमंत्रित करेगा।
- इसमें दो श्रेणियां होंगी- ड्रोन दीदी और ओपन श्रेणी।
- इसका आयोजन ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) के सहयोग से किया गया है।
कौन भाग ले सकता है?
- वीडियो एडिटर्स
- पेशेवर ड्रोन पायलट
- फिल्मकार

अवलोकन–
- प्रतिभागी पायरेसी से निपटने और रचनात्मक सामग्री और डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा के लिए उपकरण एवं तकनीक विकसित करेंगे।
- इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से किया जाता है।
कौन भाग ले सकता है?
- व्यक्तिगत डेवलपर्स
- टीमों में डेवलपर्स
एनिमेशन और गेमिंग से लेकर संगीत और उभरती प्रौद्योगिकियों तक, इन चुनौतियों को प्रतिभागियों को नए आयामों को तलाशने, अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक मीडिया और मनोरंजन उद्योग में भारत की विकसित गाथा में योगदान करने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अनुभवी पेशेवरों से लेकर उत्साही शौकीनों तक, वेव्स 2024 सभी को इस असाधारण यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है, जहां रचनात्मकता को अवसर मिलता है और मनोरंजन का भविष्य आकार लेता है।
संदर्भ–
- https://wavesindia.org/challenges-2024
- https://meai.in/wam/
- https://www.indiancomicsassociation.com/comics-creator-championship/
- https://whistlingwoods.co.in/WAVES/home.php
- https://hackathon.aaaindia.org/
वेव्स- क्रिएट इन इंडिया चैलेंज सीज़न 1
