Spread the love

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने शारीरिक गतिविधि और खेल को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ लेकर कार्यक्रम का नेतृत्व किया


राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 के अवसर पर, मेजर ध्यानचंद की विरासत का स्मरण करते हुए और खेल और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहन देने के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा आज नई दिल्ली के कृषि भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 मनाया गया।

WhatsApp Image 2024-08-29 at 10.23.31 AM.jpeg

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने शारीरिक गतिविधि और खेल को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ लेकर इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने देश भर में खेल और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता का उल्लेख किया।

WhatsApp Image 2024-08-29 at 10.23.10 AM.jpeg

शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया जिसमें पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव सुश्री अलका उपाध्याय के साथ मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

देश में प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस, इतिहास के महानतम फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में से एक, मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।

WhatsApp Image 2024-08-29 at 10.23.28 AM.jpeg

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *