Spread the love

*विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत खेल महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया *प्रतिभाग*।

27 अगस्त 2024 कोटद्वार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शशिधर भट्ट स्टेडिय गाड़ीघाट कोटद्वार में हाकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस पर आयोजित खेल महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजक समिति को सम्मानित किया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने पेरिस में 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के लिए महिला 5000 मीटर स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर चुकी अंकिता ध्यानी को सम्मानित किया , उन्होंने बताया यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर हमारी लड़कियां आज विश्व में अपना लोहा मनवा रही है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व खिलाड़ी वॉलीबॉल धीरेंद्र कंडारी जी , फुटबॉल सुनील रावत जी ,बॉक्सिंग मनोज सिंह जी , बैडमिंटन बरूण भट्ट जी को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया व कहा कि स्टेडियम का विस्तारीकरण किया जायेगा साथ ही खेलो बढ़ावा देने के लिए सभी स्तरों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जायेगा खिलाड़ियों केअन्दर खेल भावना विकसित करने के लिए उचित व्यवस्था व सुविधा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है ।

इस अवसर पर श्याम सिंह डांगी बॉक्सिंग कोच, शिवम रावत वरिष्ठ सहायक, अमीषा बहुखंडी, विक्रम सिंह , हरि सिंह पुंडीर , नीना बेंजवाल, नीरू बाला खतंवाल आदि लोग उपस्थित रहे ।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *