Spread the love

तीन दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी झील महोत्सव का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन के लिए अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशभर में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित करने पर ध्यान दे रही है। आज से तीन दिवसीय झील महोत्सव का शुभारंभ हो गया है जिसमें पर्यटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लैण्ड, एयरो और वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद उठाया जा सकेगा।  देश का सबसे ऊंचा टिहरी बांध की 42 वर्ग किमी में फैली विशालकाय झील को पर्यटन से जोड़ने के लिए वर्ष 2014 में सरकार ने टिहरी झील महोत्सव की शुरूआत की थी। इस वर्ष से सरकार ने प्रतिवर्ष फरवरी माह झील महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी के मद्देनजर झील किनारे कोटी कॉलोनी में तीसरे टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशालकाय पाण्डाल तैयार किया गया है। वहीं देशी-विदेशी पर्यटकों के ठहरने के लिए स्विस कॉटेज तैयार किए गए हैं। महोत्सव में साहसिक खेलों के साथ मनोरंजन, कला और आध्यात्मिकता का संगम होगा। आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन शाम को भव्य गंगा आरती आयोजित की जायेगी। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *