Spread the love

डेलावेयर समेत कई अमेरिकी राज्यों और शहरों में तिरंगा फहराने, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भारत की आजादी का जश्न मनाया जाएगा।

 SHABD,New Delhi, August 14,

अगस्त 14, नई दिल्ली:

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले दुनिया के कई हिस्सों में तिरंगे की गूंज सुनाई दे रही है। अमेरिका के कई राज्यों और शहरों ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर ‘भारत दिवस’ मनाने की घोषणा की है।

अमेरिकी राज्य डेलावेयर के गवर्नर मैट मेयर की ओर से जारी घोषणा में 15 अगस्त 2026 को ‘भारत दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की गई है।

घोषणा में कहा गया है कि भारतीय मूल के लोगों ने अपने काम, नेतृत्व और सेवा के जरिए डेलावेयर के समुदायों को समृद्ध किया है।

‘भारत दिवस’ को भारत की आजादी के सम्मान के साथ-साथ डेलावेयर के भारतीय-अमेरिकी समुदाय की विरासत और उपलब्धियों के जश्न के तौर पर भी देखा जा रहा है।

गवर्नर मेयर ने सभी नागरिकों से ‘भारत दिवस’ मनाने, डेलावेयर के भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को पहचानने और समुदायों तथा भारत के लोगों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों का सम्मान करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि डेलावेयर की ताकत उसकी अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं की विविधता में है।

15 अगस्त को अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

डेलावेयर के अलावा वाशिंगटन, नेब्रास्का, सिएटल और बेलेव्यू में भी भारत की आजादी के जश्न को लेकर विशेष घोषणाएं की गई हैं।

शिकागो, न्यूयॉर्क और अटलांटा में भारतीय मिशन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए प्रवासी भारतीयों को जोड़ रहे हैं।

भारत की आजादी और सांस्कृतिक विरासत का जश्न बर्लिन और अंकारा समेत कई अन्य देशों में भी मनाया जा रहा है।

इस बार 15 अगस्त को तिरंगा भारत की सीमाओं के बाहर भी भारत की आन, बान और शान का संदेश देता नजर आएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *