इन पुरस्कारों में नौ कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 36 सेना मेडल, तीन नौसेना मेडल और पांच वायु सेना मेडल शामिल हैं।
SHABD,AIR, August 14,
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी है। इनमें से 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। इन पुरस्कारों में नौ कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 36 सेना मेडल, तीन नौसेना मेडल और पांच वायु सेना मेडल शामिल हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल मनेओ फ्रांसिस और मेजर जितेंद्र राठी को कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। हवलदार गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, बशीर अहमद, कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, तारिक हुसैन और इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा।
