Spread the love

पीप्रेस विज्ञप्ति

सू वि/पौड़ी/दिनांक 18/6/2021

आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखंड के तत्वाधान में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 जून से लेकर 21 जून तक योग का आयोजन सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मोबाइल में माइक्रोसॉफ्ट टीम ऐप डाउनलोड करने को कहा है। कहा कि सोशल मीडिया पर योगा का समय प्रातः 6:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *