Spread the love

जनपद गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। भ्रमण कार्यक्रम के तहत उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकारी से अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिसन, बेड आदि की जानकारी लेते हुए आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, औषधिय कक्ष सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया तथा निर्देशित किया कि मरीजों का उपचार करने हेतु गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस, महिला डॉक्टर तथा पानी की समस्या के निस्तारण की तथा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों ने अस्पताल के पुराने भवन को ठीक करने की माग की।
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ऋतु ने कहा कि अस्पताल हेतु पैथोलॉजी लैब की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसे जल्द स्थापित किया जाएगा। कहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीन भी उपलब्ध है तथा जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकारियों से अब तक किये गये टीकाकरण की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि टीका लगवाने आ रहे लोगों के लिए अस्पताल में बैठने, पेयजल तथा डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, एमओआईसी डॉ. रासिद खान, डॉ. अनूप सिसोदिया, डॉ. अरुण बिष्ट, फार्मासिस्ट ललिता रावत, नर्सिंग ऑफिसर पंकज भट्ट आदि उपस्थित थे।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *