Spread the love

मेडिकल टूरिज़्म को बढ़ावा देने के UCF बोर्ड मीटिंग में आज लिए गए यह निर्णय

रानीखेत में बनेगा औषधि बागान ,

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ)की आज बुधवार को देहरादून में बोर्ड की बैठक हुई। कुछ सदस्यों ने वेवीनॉर के जरिए बोर्ड की बैठक में भाग लिया,लेकिन ज्यादातर सदस्यों ने मीटिंग हॉल यूसीएफ भवन देहरादून में हिस्सा लिया। (यूसीएफ) के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम UCF के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह के कोरोना से निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और 1 मिनट का शोक रखा गया। कहा गया उनका UCF के लिए योगदान उल्लेखनीय रहा है.

बोर्ड बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के व्यवसाय बढ़ाने की समीक्षा की गई तथा निर्णय लिया गया कि, सोयाबीन परियोजना हल्दुचौड़ में कम लागत से लघु फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाये।साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सीडीएफ रानीखेत की रिक्त भूमि पर केसीडीएस अल्मोड़ा के साथ संयुक्त उपक्रम के आधार पर वैलनेस सेंटर एवं नेचुरोपैथी यूनिट का निर्माण किया जाए। इसके अतिरिक्त सीडीएफ रानीखेत में औषधि बागान तैयार किया जाए. जिससे मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए बोर्ड ने सहमति व्यक्त की.

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की बोर्ड बैठक में गेहूं क्रय की समीक्षा भी की गई बताया गया कि इस वर्ष ucf द्वारा कृषकों से 875225 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है जिसका 120 करोड़ का भुगतान कृषकों को गेहूं का कर दिया गया है। शेष भुगतान लगभग 54.45 करोड़ शीघ्र किया जाएगा।

कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मातबर सिंह रावत ने कहा कि, सहकारी संघ में सरकार के बताए गए नियमों के मुताबिक काम किया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि सहकारी संघ का व्यवसाय ज्यादा से ज्यादा बढ़े।

बैठक में ucf के प्रबंध निदेशक श्री एम पी त्रिपाठी ने बोर्ड के मेंबरों को आश्वस्त किया कि, वह संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष व बोर्ड के मेंबर संघ के व्यवसाय वृद्धि में जो भी सुझाव व निर्देश देंगे उसका अनुपालन समय पर किया जाएगा।

बोर्ड बैठक में श्री कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मातबर सिंह रावत, श्री उमेश त्रिपाठी कोटद्वार पौड़ी, श्री राजेन्द्र सिंह नेगी नैनीताल , श्री विजय संत्री उत्तरकाशी, श्री दीपक चौहान पिथौरागढ़, श्री आदित्य चौहान देहरादून, श्री शिव बहादुर सिंह नैनीताल, श्री नरेंद्र सिंह उधम सिंह नगर, श्रीमती गीता नौटियाल टिहरी, श्रीमती कपिल कांता हरिद्वार, श्रीमती कमलावती उधम सिंह नगर, श्रीमती दीपा बिष्ट, प्रबंध निदेशक श्री एमपी त्रिपाठी, उप प्रबंधक श्री टीएस रावत
मौजूद रहेt


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *