गेंद मेला सांस्कृतिक एवं कला समिति डाडामंडी ने किया गेंद मेले का आयोजन
गेंद मेला सांस्कृतिक एवं कला समिति डाडामंडी के तत्वावधान में डाडामंडी खेल मैदान में चल रहे गेंद मेले में रविवार को हास्य कलाकार किशना बगोट ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

डाडामंडी में रविवार को मेला मैदान में गेंद मेले का शुभारंभ सतीश काला और उनकी माता यशोदा काला ने किया। सतीश काला ने कहा कि मेलो के आयोजनों सेे हमें अपनी संस्कृति को देखने व अपने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराने का मौका मिलता है । उन्होंने मेला समिति को 61 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हास्य कलाकार किशना बगोट के कविताओ और हास्य प्रस्तुतियों से हुआ। उन्होंने फैशन, पहाड़ में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति सहित कई हास्य कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित मेलार्थियों को खूब गुदगुदाया। अरुण डांस ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
जय नंदा देवी.., चंद्रा रात खुलिग्यै.., दैंणा हुयां खोली का गणेशा.., फ्यूंलड़िया त्वे देखिकी औंद यु मन मा.. आदि गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब नचाया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया।
मेले में आये लोग जमकर मेले का लुफ्त उठा रहे है।
