आदिबद्री के कपाट खुलेंगें मकर सक्रांति को।
पंच बद्रियों में से एक आदिबद्रीनाथ के कपाट मकर सक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को सुबह साढ़े चार बजे श्रद्धालुओ के लिये खोल दिये जायेंगे।
आदिबद्रीनाथ के मंदिर के कपाट एक वर्ष में केवल एक महीने के लिये बंद रहते हैं। और माघ माह की सक्रांति को कपाट खोल दिये जाते हैं ।कपाट के खुलने पर भगवान का महाभिषेक किया जाता है और यह समारोह सात दिनों तक चलता है। इस समारोह में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

