प्रेस विज्ञप्ति सू0 वि0/चमोली/ दिनांक 16 फरवरी 2021, विनाशकारी तपोवन आपदा में लापता हुए लोगों की खोजवीन अभियान लगातार जारी है। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया रेग्यूलर प्रभावित क्षेत्रों मे रेस्क्यू कार्यो की मानिटरिंग कर रहे है। मंगलवार को रैणी में संचालित रेस्क्यू कार्यो का मौका मुआयना करते हुए उन्होंने रेस्क्यू टीम को मुख्य स्थल के अलावा चार अलग अलग स्थानों पर लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्च टीम को निर्देश दिया कि प्रत्यक्षदर्शियों, स्थानीय लोगों एवं परिजनों से जानकारी लेते हुए जहां भी लोगों के दबे होने संभावना है वहा पर मलवे की खुदाई कर तलाश की जाए। ऋषि गंगा नदी तक एप्रोच बनाकर नदी तटों पर फैले मलवे से भी खोजवीन करने को कहा। वही तपोवन टनल मे भी रेस्कयू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। तपोवन बैराज साइट पर चल रहे रेस्कयू कार्यो का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने ने बैराज से पानी निकासी हेतु तीब्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि बैराज मे भरे मलवे मे भी लापता लोगो ढूढ खोज की जा सके।  जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आपदा मे लापता 206 लोगों मे से अभी तक 58 लोगों के शव  विभिन्न स्थानों से बरामद हुए है। साथ ही दो लोग पहले जिन्दा मिले थे। अब 146 लोग लापता चल रहे है जिनकी तलाश जारी है। अभी तक 31 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। वही बालखिला और मैठाणा से एक एक मानव अंग बरामद किया गया। मंगलवार को मिले शवों की शिनाख्त इस प्रकार है। अनिल पुत्र थेपा निवासी कालसी देहरादून तथा राहुल पुत्र कष्ण किशोर निवासी बडकोट देहरादून के रहने वाले थे।  वही मंगलवार को 1 मानव अंग का नियमानुसार 72  घंटे बाद अंतिम दाह संस्कार किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन किट, मेडिकल एंव अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की नियमित आपूर्ति करायी जा रही है। आपदा प्रभावित सीमांत क्षेत्र के सभी 13 गांवों में विधुत और पेयजल व्यवस्था सुचारू हो चुकी है। प्रभावित परिवारों में अब तक 529  राशन किट बांटे जा चुके हैं। अब तक कुल 1580 लोगों का उपचार किया जा चुका है। इधर उधर फंसे 445 लोगों को हैली से उनके गतंव्य तक भेजा गया। प्रभावित गांवों में हालात सामान्य होने लगे है। जिला सूचना अधिकारी

Byudaen

Feb 16, 2021
Spread the love

 

विनाशकारी

तपोवन आपदा में लापता हुए लोगों की खोजवीन अभियान लगातार जारी है।
जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया रेग्यूलर प्रभावित क्षेत्रों मे रेस्क्यू कार्यो की मानिटरिंग कर रहे है।

मंगलवार को रैणी में संचालित रेस्क्यू कार्यो का मौका मुआयना करते हुए उन्होंने रेस्क्यू टीम को मुख्य स्थल के अलावा चार अलग अलग स्थानों पर लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्च टीम को निर्देश दिया कि प्रत्यक्षदर्शियों, स्थानीय लोगों एवं परिजनों से जानकारी लेते हुए जहां भी लोगों के दबे होने संभावना है वहा पर मलवे की खुदाई कर तलाश की जाए। ऋषि गंगा नदी तक एप्रोच बनाकर नदी तटों पर फैले मलवे से भी खोजवीन करने को कहा।

वही तपोवन टनल मे भी रेस्कयू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। तपोवन बैराज साइट पर चल रहे रेस्कयू कार्यो का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने ने बैराज से पानी निकासी हेतु तीब्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि बैराज मे भरे मलवे मे भी लापता लोगो ढूढ खोज की जा सके।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आपदा मे लापता 206 लोगों मे से अभी तक 58 लोगों के शव  विभिन्न स्थानों से बरामद हुए है। साथ ही दो लोग पहले जिन्दा मिले थे। अब 146 लोग लापता चल रहे है जिनकी तलाश जारी है। अभी तक 31 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। वही बालखिला और मैठाणा से एक एक मानव अंग बरामद किया गया।

मंगलवार को मिले शवों की शिनाख्त इस प्रकार है। अनिल पुत्र थेपा निवासी कालसी देहरादून तथा राहुल पुत्र कष्ण किशोर निवासी बडकोट देहरादून के रहने वाले थे।

वही मंगलवार को 1 मानव अंग का नियमानुसार 72  घंटे बाद अंतिम दाह संस्कार किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन किट, मेडिकल एंव अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की नियमित आपूर्ति करायी जा रही है।

आपदा प्रभावित सीमांत क्षेत्र के सभी 13 गांवों में विधुत और पेयजल व्यवस्था सुचारू हो चुकी है। प्रभावित परिवारों में अब तक 529  राशन किट बांटे जा चुके हैं। अब तक कुल 1580 लोगों का उपचार किया जा चुका है। इधर उधर फंसे 445 लोगों को हैली से उनके गतंव्य तक भेजा गया। प्रभावित गांवों में हालात सामान्य होने लगे हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *