Spread the love

प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल(स्वतन्त्र प्रभार) मंत्री मा. डाॅ धन सिंह रावत ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड थलीसैंण के भैरवखाल में 10 एकड़ भूमि पर कश्मीरी कागजी अखरोट का पौध रोपण का कार्य शुभारंभ कर, राज्य में 10 एकड़ भूमि पर पहला कश्मीरी अखरोट की बागवानी का सौगात दी तथा त्रिपलिसैंण में डेरी विकास ग्रोथ सेंटर का उद्धघाटन कर क्षेत्र वासियों को विकास की सौगात दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनमानस की जन भावना को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्य कर रही है। कहा कि थलीसैंण के भैरवखाल में 10 एकड़ भूमि पर 5 हजार कश्मीरी अखरोट के उच्च कोटि की पेड़ का रोपण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह अखरोट की बागवानी प्रदेश की पहली बागवानी होगी जहां पर उच्च प्रजाति के 5000 पेड़ एक ही स्थान पर लगाए जाएंगे। जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार में संवर्धन के साथ-साथ आर्थिक विकास भी होगा। उन्होंने कहां की बागवानी किसानो के लिए कृषि के क्षेत्र में अच्छी आमदनी देने वाली कास्त है। उन्होंने बागवानी के जरिए स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों की बड़ी मांग है।
उन्होंने कश्मीर घाटी के उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के किसान बागवानी के जरिए अपने आर्थिक संपन्नता के दौर पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र भी भौगोलिक दृष्टि से उच्च उन्नत बागवानी के लिए अनुकूल पाए गए हैं यहां पर अच्छी क्वालिटी की अखरोट की उत्पादन किए जा सकेंगे। जिसे हेतु उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अपने भूमि पर बागवानी को बढ़ावा देने को कहा। कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनमानस को आर्थिकी रूप से मजबूत बनाने हेतु कार्य कर रही हैं, आपको इसके प्रति मेहनत एवं लगन से अपनी योजनाओं को विकसित करना है।
मा. मंत्री डॉ रावत ने त्रिपालीसैंण में दुग्ध विकास की ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ग्रोथ सेंटर खुलने से क्षेत्र में लोग काफी लाभ होगा। अपने पालतू पशुओं का दूध ग्रोथ सेंटर में उचित दाम पर बेच सकेंगे। कहा कि क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। जिससे लोग को अपने ही घरों में रोजगार का अवसर मिल सकेगा। कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। जिससे स्वरोजगार के साथ ही अपनी आर्थिकी मजबूत बना सके। कहा कि प्रदेश भर में ग्रोथ संेटर बनाये जा रहे हैं और पहला ग्रोथ संेटर त्रिपालीसैंण में बनाया है, जिसमें प्रोसेसिंग का कार्य भी होगा और डेरी उद्योग के लिए ढाईजूली पट्टी के लिए हो गया, जिससे काश्तकारों व डेरी पालकों की आय दुगुनी होगी। कहा कि 50 प्रतिशत अनुदान पर 03 से 05 गाय दे रहे हैं। साथ ही मंत्री ने किसान गोष्ठी में में भी प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, राठ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर सिंह, ग्राम प्रधान दलीप सिंह, आनंद, राजेश, दिनेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सैनिक, एवं ग्रामीण मौजूद थे।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *