स्टेशन मास्टर कोटद्वार कमल नेगी ने बताया कि हरिद्वार से पहली ट्रेन सुबह ६:५० बजे चलेगी,जो सुबह ९:२५ कोटद्वार पहुंचेगी और उसकी वापसी १०बजे होगी वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार से शाम ३:२५ बजे चलकर शाम ६:१० बजे कोटद्वार पहुंचेगी।वापसी उसका ६:३५ होगा।
कोरोना काल में कोटद्वार से सारी ट्रेनें कोटद्वार नजीबाबाद लोकल्स और गढ़वाल के साथ साथ मसूरी एक्सप्रेस बंद थी ,ये दो नई स्पेशल ट्रेन मिलने से पहाड़ वा इस रूट के सभी यात्रियों के लिए राहत है।
