Spread the love

केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा-बांस क्षेत्र पूर्वोत्‍तर में आत्‍मनिर्भर भारत अभियान का बड़ा भागीदार होगा

NPIC-2020630185332

केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि बांस सेक्‍टर पूर्वोत्‍तर में आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के प्रसार का बड़ा भागीदार होगा। उन्होंने कहा कि बांस सेक्‍टर न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे उपमहाद्वीप के लिए व्यापार का  महत्वपूर्ण वाहक बनने की क्षमता रखता है। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक के बाद नई दिल्ली में यह बात कही। बैठक में मंत्रालय और पूर्वोत्‍तर परिषद शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ. सिंह ने कहा कि बांस न केवल कोविड संक्रमण के बाद भारत की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल दृष्टिकोण को भी नई गति देगा। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने अपने मजबूत ई-ऑफिस नेटवर्क द्वारा महामारी के दौरान सौ प्रतिशत कार्य उत्पादन का लक्ष्‍य हासिल किया है। उन्‍होंने अधिकारियों से दूरसंचार विभाग के साथ समन्वय करने और अपने व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में निर्बाध उच्च गति वाली इंटरनेट सुविधा बढ़ाने का आग्रह किया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *