विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस की स्थिति पर आज एक आपात बैठक आयोजित करेगा
@newsonairविश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस की स्थिति पर आज एक आपात बैठक आयोजित करेगा। संगठन के महासचिव अधानोम घेब्रेयेसस ने कल ये जानकारी दी।
इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइकेल रेयान ने उम्मीद जतायी है कि चर्चित दवा रेमडेजेविर और अन्य दवाएं कोविड-19 के उपचार में कारगर होंगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी घोषित किया था। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में अब तक कोरोना 31 लाख 50,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
