Spread the love

सरकार ने कहा-कोविड-19 से निपटने के लिए अनेक जिलों में कुछ छूट के साथ चार मई से नए दिशा-निर्देश लागू होंगे

@newsonair

 

गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 से निपटने के नए दिशा-निर्देश 4 मई से लागू होंगे। इनमें कई जिलों में कई तरह छूट दी जाएंगी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में ब्यौरा अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। मंत्रालय ने लॉकडाउन की स्थिति पर कल व्यापक समीक्षा बैठक की। लॉकडाउन के कारण अब तक स्थिति में काफी सुधार और फायदा हुआ है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन सुधारों का फायदा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णबंदी के दिशा-निर्देशों का 3 मई तक सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

इस बीच, केन्द्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आदेश जारी किया है कि राज्‍यों में प्रवासी मजदूरों सहित विभिन्न जगहों पर फंसे लोगों के अंतर-राज्यीय आवागमन को सुगम बनाया जाए। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि सभी लोगों के रवाना होने से पहले और गंतव्य तक पहुंचने पर उनकी चिकित्सा जांच की जानी चाहिए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *