Spread the love

भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऑटो मोबाइल सेक्‍टर पर कोविड-19 के प्रभाव पर चर्चा की

@newsonair

 

भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज भारतीय ऑटो मोबाइल उद्योग के कुछ मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ उद्योग पर कोविड-19 के प्रभाव पर चर्चा की। श्री जावड़ेकर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई इस बैठक में महामारी के प्रभाव को कम करने के सुझाव को सुना। बैठक में ऑटो मोबाइल उद्योग को मदद देने, आजीविका और संसाधनों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उद्योगपतियों ने ऑटो मोबाइल उद्योग की पूरी श्रृंखला को खोलने, डीलर को सहयोग करने, रोजगार, मांग को प्रोत्‍साहन देने और वित्‍तीय सहयोग की जरूरत पर चर्चा की गई।

केन्‍द्रीय मंत्री ने आश्‍वासन दिया कि उनका मंत्रालय सभी सुझावों पर विचार-विमर्श करेगा और उनकी मांगों को संबद्ध मंत्रालयों परिवहन, वाणिज्‍य और वित्‍त आदि के समक्ष रखेगा। श्री जावड़ेकर ने बताया कि उद्योगपतियों ने कोविड-19 से निपटने में प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व की सराहना की है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *