
देश में आई राष्ट्रीय आपदा में सहयोग करने का आह्वान जब सांसद हेमामालिनी ने किया तो मथुरा के प्रमुख उद्योगपतियों ने अपने खजाने खोल दिए है। इसी क्रम में गुरूवार दोपहर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को प्रमुख उद्योगपति व होटल व्यवसायी, स्वीटी सुपारी परिवार के चेयरमैन सुरेश चन्द्र अग्रवाल के मुख्य निदेशक सुनील कुमार अग्रवाल ने पीएम राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में 11-11 लाख एवं मथुरा राहत कोष के लिए डेढ़ लाख का अनुदान किया है। मथुरा में कोरोना से संघर्षरत योद्धाओं के लिए भोजन के पैकेट और पानी की बोतल नगर निगम को वितरण किया है।
कोरोना महामारी के संकट में देश की मदद के लिए स्वीटी सुपारी वाला परिवार सामने आया है। डीएम आवास पर गुरूवार स्वीटी सुपारी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील अग्रवाल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 लाख का चेक, मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख का चेक तथा जिला राहत कोष में 1 लाख 51 हजार का चेक प्रदान किया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सहायता राशि प्राप्त करते समय कहा कि मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। यहां बहुत दानवीर है। स्वीटी सुपारी के सुनील अग्रवाल ने जो कदम उठाया है वह सराहनीय है।
संस्थान के चेयरमैन सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने सरकार के केयर फंड के लिए स्वीटी सुपारी परिवार द्वारा सहायता राशि पहुंचाने पर खुशी जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने देश में हजारों को लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे लोगों को बचने के लिए भी सरकार द्वारा हर समय हर संभव दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं अथवा लोगों को सहायता भी शासन एवं प्रशासन स्तर से पहुंचायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मदद के लिए आगे आ रही है तो हमें भी सरकार के लिए कुछ करना होगा। इसके लिए सभी समाजसेवियों को आगे आकर पीएम, सीएम एवं अपने जिला स्तर पर सहयोग देना होगा। इसी सहयोग से नागरिकों की सुरक्षा हो सकेगी। क्योंकि सरकार ने तो गरीब नागरिकों के खान-पीन के लिए अपना खजाना खोल दिया है।
एमडी सुनील अग्रवाल ने कहा कि यह राशि मैंने पिता प्रमुख समाजसेवी सुरेश चन्द्र अग्रवाल की प्रेरणा से स्वीटी सुपारी परिवार के तत्वावधान में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, सशस्त्र बलों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दी है। जो बिना थके अपने काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि हमारी सुरक्षा में जुटे लोगों के दिलों में मिठास घोलने का कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि स्वीटी सुपारी परिवार ने कोरोना संक्रमण से संघर्षरत योद्धाओ के लिये भोजन के पैकेट और पानी की बोतल का बुधवार से नगर में वितरण शुरू कराया है। गरीबों का सरकार द्वारा सहयोग भी मिल रहा है। मथुरा के जिलाधिकारी द्वारा भी नागरिकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अहम कदम उठाये गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार
