चार्जिंग स्टेशन खोलकर कमाई करने का मौका, 6500 रुपये में सरकार दे रही है ट्रेनिंग
देशभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने पर सरकार जोर दे रही है. इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिसमें आप भाग लेकर खुद का बिजनेस खड़ा कर सकते हैं
कहां होगी ट्रेनिंग प्रोग्राम
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी के तहत यह प्रोग्राम नई दिल्ली के ईस्ट कैलाश के शूहूल कॉन्टिनेन्ट में आयोजित किया जाएगा. यह सपना सिनेमा के ठीक सामने है. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का समय 25 और 26 जनवरी 2020 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का होगा.

इन चीजों की होगी ट्रेनिंग
इसमें आपको चार्जिंग स्टेशन के प्रकार, मैकेनिज्म, सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन टेक्नोलॉजी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस, सोलर पीवी चार्जिंग कनेक्टिविटी लोड्स, इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ, बिजनेस के अवसर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस ट्रेनिंग की मदद से आप खुद का इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं.
कितनी होगी फीस
इस प्रोग्राम के लिए आप केवल 100 रुपये में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ट्रेनिंग प्रोग्राम की कुल फीस 6,500 रुपये है. इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आपको भारत सरकार की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए?
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन का डॉक्युमेंट और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा.
