आगामी माह 19 जनवरी 2020 को आयोजित होने वाले राश्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने एवं इसके लिए की जाने वाली आवष्यक तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
आगामी माह 19 जनवरी 2020 को आयोजित होने वाले राश्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने एवं इसके लिए की जाने वाली आवष्यक तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देष दिये है कि जनपद में 0 से 5 वर्श तक के लगभग 29749 बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाये जाने हेतु जो भी तैयारियाॅ एवं व्यवस्थायें की जानी है उसे समय से पूर्ण कर लें ताकि कोई भी बच्चा पोलियों की दवा पीने से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचारप्रसार करने के निर्देष दिये। उन्होंने जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिये है कि जिन स्कूलों में पोलियों बूथ बनाये जाने है ऐसे स्कूलों को पल्स पोलियों के दिन खुला रखने के निर्देष दिये। उन्होंने विद्युत विभाग अधिकारी को निर्देष दिये है कि पल्स पोलियों के दिन विद्युत आपूर्ति सूचारू रखी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियों के दिन पोलियों दवा पीने से कोई भी बच्चा वंचित न रहे इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपनेअपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचारप्रसार करें ताकि 0 से 5 वर्श के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जा सके। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देष दिये है कि आगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित होने वाले पोशण दिवस में महिलाओं को पल्स पोलियो अभियान के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करायी जाय ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा सके। उन्होंने मुख्य षिक्ष अधिकारी को भी निर्देष दिये है कि सभी विद्यालयों में प्रार्थनासभा के दौरान बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाय। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 बी.के. सक्सैना ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पल्स पोलियो को सफल बनाने के लिए जनपद में 327 पोलियो बूथ बनाये गये है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 311 तथा नगरीय क्षेत्र में 11 तथा 5 मोबाईल बूथ बनाये गये है जिसके लिए 118 पर्यवेक्षक तैनात किये गये है, जिसमें बागेष्वर में 53 बैजनाथ में 27 और कपकोट में 38 पर्यवेक्षक तैनात किये गये है। कुल घरों की संख्या 55970 है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 53405 तथा नगरीय क्षेत्र में 2565 है जिसके लिए 425 घरघर भ्रमण कार्यक्रम हेतु टीमों का गठन किया गया है। जिसमें पोलियो बूथ के लिए 1221 वैक्सीनेटर की संख्या है। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य षिक्षा अधिकारी नरेष षर्मा, परियोजना निदेषक डी.आर.डी.ए. षिल्पी पन्त, अधि0अभि0 विद्युत भाश्करानन्द पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र प्रसाद बिश्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
