Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक अकाउंट शुरू करते हुए अपनी आगामी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का पहला लुक साझा किया है।

अपनी पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने किताब को प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश से जुड़ी एक खास कहानी बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस किताब को पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।

पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया को टैग किया है।

तीन अकाउंट्स को कर रहीं फॉलो

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी फिलहाल केवल तीन अकाउंट्स को फॉलो कर रही हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं।

उनकी पहली पोस्ट और आगामी किताब को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है। यह किताब उनके जीवन के अनुभवों, रिश्तों और भावनात्मक यात्रा को पाठकों के सामने प्रस्तुत करेगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *