Spread the love

पिंडी महाभिषेक के साथ श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव का आगाज

श्री सिद्धबली महोत्सव के पहले दिन सिद्धबली परिक्रमा करते श्रद्धालु।
श्री सिद्धबली महोत्सव के पहले दिन सिद्धबली परिक्रमा करते श्रद्धालु। – फोटो : KOTDWAR
वैदिक मंत्रोचार के बीच पिंडी और हनुमानजी का महाभिषेक के साथ कोटद्वार का प्रसिद्ध श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव का आगाज हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर भगवान सिद्धबली बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की मन्नतें मांगी।

शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे ज्योतिषाचार्य देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 15 वेद पाठियों के वैदिक मंत्रोचार के बीच मंदिर के महंत विधायक दिलीप रावत और महोत्सव संयोजक उद्योगपति अनिल कंसल ने खोह नदी में गंगा पूजन किया। इसके बाद 11 कन्याएं और 11 सुहागिनें गढ़वाल के पारंपरिक ढोल, दमाऊं और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमानजी की मूर्ति का महाभिषेक कर हवन स्थल पर सिद्धबली बाबा का पूजन के साथ कलश की स्थापना की। बतौर मुख्य यजमान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम की मेयर हेमलता नेेगी, महंत दिलीप रावत, उद्योगपति अनिल कंसल और मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने कलश पूजन किया। एकादश कुंडीय यज्ञ में बड़ी संख्या में शहर के लोगों और श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति डालकर बाबा से मन्नतें मांगी। इसके बाद बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने बाबा के झंडे और त्रिशूल के साथ जयकारे लगाते हुए मंदिर की परिक्रमा की। उन्होंने पुराना सिद्धबली मंदिर जाकर पूजन किया और वहां बाबा के झंडे की स्थापना की। इस अवसर पर श्री सिद्धबली बाबा अनुष्ठान महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, विनोद सिंघल, महासचिव विवेक अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, रविंद्र जजेड़ी, रविंद्र नेगी, संजय अग्रवाल, सुनील बहुगुणा, विनोद रावत, ओमप्रकाश तिवारी, शिव प्रसाद पोखरियाल, गिरीश कोठियाल, राजदीप माहेश्वरी, आरसीएस रावत, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
तीन दिन तक चलेगा विशाल भंडारा
श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव के संयोजक और उद्योगपति अनिल कंसल की ओर से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रात-दिन चलने वाला भंडारा शुरू कर दिया गया है। महोत्सव के पहले दिन से ही भंडारे का प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
शनिवार के कार्यक्रम
सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषक।
सुबह 7:00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ।
दोपहर 1:00 बजे से प्रीतम भरतवाण की गढ़वाली भजन संध्या।
मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *