Spread the love

Groom walked and Going For marriage even heavy snowfall in uttarakhand chamoli

बर्फबारी के बीच बरातियों संग दुल्हनिया लेने पहुंचे दूल्हे राजा, हसीन वादियों में लिए सात फेरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली), Updated Fri, 13 Dec 2019 07:08 PM IST

Groom walked and Going For marriage even heavy snowfall in uttarakhand chamoli

1 of 7

उत्तराखंड के चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी ने शादी समारोह में भी खलल डाल दिया। लेकिन ये शादी चर्चा का विषय बनी रही। घाट विकास खंड के रामणी गांव में सड़क पर बर्फ जमने के कारण दूल्हे को बरातियों के साथ बर्फबारी के बीच पैदल ही दुल्हन लेने जाना पड़ा। रामणी गांव के राजेंद्र सिंह नेगी की शादी विकास खंड के चरबंग गांव की शोभा के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बरात ने चरबंग गांव जाना था। लेकिन घाट-रामणी सड़क पर बर्फ जमने के कारण बरात सिर्फ चार किलोमीटर तक ही वाहन से जा सकी। इसके बाद 16 किलोमीटर की दूरी दूल्हे ने कभी घोड़ी तो कभी पैदल चलकर तय की।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *