Spread the love

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

1/7

बेंगलुरु की एक कंपनी अब सोने के लिए आपको एक लाख रुपये देगी. कितना अच्छा होगा कि आप 9 घंटे अपनी नींद पूरी करें और साथ ही एक लाख रुपये भी कमा लें. लेकिन इसके लिए आपका सेलेक्शन होना जरूरी है. आइए जानते हैं इस अजीबोगरीब ऑफर के बारे में…

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

2/7

कौन सी कंपनी दे रही है ऑफर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की ऑनलाइन फर्म वेकफिट ने यह ऑफर दिया है. ऑनलाइन स्लीप सॉल्यूशन फर्म ने अपने इस प्रोग्राम को वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप का नाम दिया है.

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

3/7

क्या शर्तें लागू हैं?

इस इंटर्नशिप के लिए सिर्फ कुछ लोगों का ही चयन होगा. यहां आपको कंपनी की ओर से दिए गए गद्दे पर ही सोना होगा. आपको हर रोज यह बताना होगा कि आपको नींद कैसी आई. अच्छी या बुरी.

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

4/7

आखिर सोने के लिए पैसे क्यों दे रहे हैं?

कंपनी सोने के लिए कुछ लोगों की काउंसलिंग करेगी. फिर उनके सोने के तरीके को ट्रैक किया जाएगा. इसके बाद एक्सपर्ट से सलाह भी दी जाएगी. जो लोग सोने जाएंगे उनकी नींद को रिकॉर्ड किया जाएगा. उनके सोने का पैटर्न नोटिस किया जाएगा. विजेताओं को स्लीप ट्रैकर भी दिया जाएगा.

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

5/7

जानिए कितनी देर तक सोना होगा?

कंपनी का नियम है कि इस स्कीम में भाग लेने वाले चयनित लोगों को 100 दिनों तक हर रोज 9 घंटे सोना होगा. यहां सिर्फ उन्हीं का चयन होगा जो अपनी नींद को बाकी सभी चीजों से ज्यादा जरूरी मानते हैं.

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

6/7

न काम छोड़ना होगा, न ही अपना घर

ज्यादा काम और तनाव की वजह से लोगों की नींद खराब हो रही है. इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है. इसलिए यह कंपनी यह इंटर्नशिप लेकर आई है. इसके लिए आपको अपना काम भी नहीं छोड़ना होगा. न ही अपना घर छोड़ना होगा.

9 घंटे सोने के लिए यह कंपनी दे रही है एक लाख रुपये सैलरी

7/7

कहां करें अप्लाई?

अगर आप भी यह इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट https://www.wakefit.co/sleepintern/ पर जाएं और अप्लाई करें.

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *