कैंसर मरीज के लिए बेहद फायदेमंद हैं व्हीट ग्रास जूस, जानिए लाजवाब लाभ
व्हीटग्रास एक ऐसी औषधि है जो एक नहीं बल्कि कैंसर, शुगर और गठिया जैसे कई रोगों के ईलाज में मददगार सिद्ध होती है। जिस तरह हम अंकुरित दालें खाते हैं, उसी तरह गेहूं को अंकुरित करके जो roots उगतीं है उन्हें व्हीटग्रास कहा जाता है। इसका इस्तेमाल जूस और ड्राई पाउडर दो तरीके से किया जा सकता है। इसे उगाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा वक्त। चलिए आज जानते हैं व्हीटग्रास सेवन करने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से..
व्हीटग्रास जूस पीने के फायदे
विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर
व्हीटग्रास में लगभग सभी विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, B, C, E और K के अलावा अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं।
कैंसर का रामबाण ईलाज
कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए रोज व्हीटग्रास का सेवन करें। यहां तक कि कैंसर पेशेंट्स भी इसका सेवन कर सकते हैं। इस जूस के सेवन से कैंसर सेल्स बहुत जल्द मरते हैं और नए अच्छे सेल्स बहुत जल्द शरीर में बनने लगते हैं।

मोटापा
व्हीटग्रास जूस खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है। आपका खाना जितना जल्द और अच्छे से पचेगा आप उतना ही कम मोटापे के शिकार होंगे।
पेट की तकलीफें
व्हीटग्रास में अल्कलाइन तत्व होते हैं, जो आपको अल्सर, डायरिया और गैस्ट्रोइंटेसटाइनल प्रॉबल्मस से बचाकर रखता है। यह सब बीमारियां पेट से जुुड़ी हैं। अल्सर फूड पाइप से शुरु होकर आपके पेट को नुकसान पहुंचाता है।
एनीमिया
व्हीटग्रास में 70 प्रतिशत क्लोरोफिल होता है। जो बॉडी में खून की कमी को बैलेंस रखता है। इसका रस निरंतर पीने से एनीमिया जैसी प्रॉबल्म का सामना आपको नहीं करना पड़ता।

ब्लड प्रेशर
व्हीटग्रास ब्लड आर्टरीज की ब्लॉकेज को साफ करके ब्लड प्रेशर को नार्मल रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड सेल्स की संख्या में भी वृद्धि होती है।
कब्ज
इस जूस के सेवन से शरीर में मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है। जिस वजह से आपको कब्ज और आंतों की तकलीफों में फायदा पहुंचता है।
डैंड्रफ
गेहूं में मौजूद मिनरल्स और क्लोरोफिल बालों को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसे पीने से जहां बालों अंदरुनी तौर पर मजबूत बनते हैं वहीं इसके रस को जड़ों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है।

आर्थराइटिस
व्हीटग्रास जूस में आर्थराइटिस की वजह से शरीर में पैदा हुई सूजन को कम करने की क्षमता होती है। साथ ही इसके रस को आर्थराइटिस वाली जगह पर बांधने से दर्द और सूजन में काफी लाभ मिलता है।
दांतों की तकलीफ
व्हीटग्रास मुंह से जुड़ी प्रॉबल्मस को भी ठीक करने में मदद करता है। पायरिया, दांतों में दर्द और मुंह से आने वाली बदबू जैसी प्रॉबल्मस में व्हीटग्रास का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है।
