प्यार में अंधा कैसे हो जाता है इंसान? सेक्सोलॉजिस्ट ने खोला राज
कहावत है कि प्यार अंधा होता है या प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं. लेकिन ये सच नहीं है. आज के दौर में अधिक शारीरिक संबंध बनाना (सेक्स करना) आपको अंधा कर सकता है. इससे न सिर्फ आपके सोचने-समझने की क्षमता कम होती है, बल्कि आपको रंगों को समझने में भी दिक्कत आ सकती है. ये दावा किया है ऑस्ट्रेलिया की एक पारिवारिक संबंध विशेषज्ञ ने. (फोटोः पिक्साबे)
संबंध बनाने के चक्कर में लोग बोलते हैं झूठ
ऑस्ट्रेलियाई पारिवारिक संबंध विशेषज्ञ लॉउनी वार्ड ने एक अध्ययन के बाद कहा कि शारीरिक संबंध बनाना (सेक्स करना) प्यार जताने का एक बेहद खूबसूरत तरीका है. लेकिन इसकी वजह से ही लोग झूठ बोलना और धोखा देना भी सीखते हैं. सेक्स आजकल लोगों को अंधा बना देता है. उनके सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो जाती है. (फोटोः पिक्साबे)
शुरु में जो आपको प्यार लगता है, वह कुछ और है
लॉउनी वार्ड कहती हैं कि शुरुआत में आप जिसको प्यार समझते हैं. वह इनफैचुएशन होता है. यानी सम्मोहन मात्र. लेकिन पांच साल बाद यह खत्म हो जाता है. इसके बाद लोग विभिन्न प्रकार की गलतियां करने लगते हैं. यह रिपोर्ट ऑस्ट्रेलियाई मैगजीन फीमेल में प्रकाशित हुई है. (फोटोः पिक्साबे)
कभी भी सम्मोहन को स्थाई न मानिए
लॉउनी वार्ड का कहना है कि लोग शुरुआती सम्मोहन को स्थाई मान लेते हैं. जबकि, यह कुछ समय बाद खत्म होने लगता है. फिर आप शारीरिक संबंध बनाने के लिए वही सम्मोहन कहीं और खोजने लगते हैं. आपको उस सम्मोहन में सब पॉजिटिव लगने लगता है. लेकिन उसमें नकारात्मकता के अलावा कुछ नहीं होता. (फोटोः पिक्साबे)
आप कैसे हो जाते हैं अंधे?
जब आप किसी के पास शारीरिक संबंध के लिए जाते हैं. तब आपके शरीर से एक खास तरह का रसायन निकलता है. इसे डोपामाइन कहते हैं. यह आपको सुखद आनंद की अनुभूति कराता है. लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो आपको सिवाय सेक्स के कुछ और दिखता ही नहीं. बस यहीं आप अंधे हो जाते हैं. (फोटोः पिक्साबे)
सही अंतराल पर संबंध नहीं बनाना भी नुकसानदेह
लाउनी वार्ड ने बताया कि अगर आप सही अंतराल पर सेक्स नहीं करते हैं तो भी आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आपको लगता है कि आपके संबंधों में खराबी आ रही है. इससे निकल पाना बेहद कठिन हो रहा है. ऐसे में यह खतरा रहता है कि आप या आपका पार्टनर कहीं और चला जाए. (फोटोः पिक्साबे)







