राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना विभाग अल्मोड़ा द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया गया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना विभाग अल्मोड़ा द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया गया। इस गोष्ठी में ‘‘रिर्पोटिंग एक व्याख्या (इंटरप्रिटेशन) एक यात्रा‘‘ विषय पर उपस्थित लोगो द्वारा चर्चा की गयी। गोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों द्वारा रिर्पोटिंग पर अपनेअपने अनुभव साझा किये और अनेक सुझाव रखें। वक्ताओं ने कहा कि सार्थक पत्रकारिता का उददेश्य यह होना चाहिए कि वह प्रशासन और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभायें। रिर्पोटिंग सम्बन्धित स्थान में तथ्यों को जुटाकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जानी चाहिए जिससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी रहें। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगो को अपने मूल्यों और आदर्शों की सीमा और यर्थात को उद्घाटित करते हुए अपनी लेखनी का प्रयोग करना चाहिए। वर्तमान में समाचार पत्रों में खबरों के प्रकाशन के लिए सीमित संसाधनों के बावजूद भी पत्रकार अपना पूर्ण योगदान दे रहे है। इस दौर में सोशल मीडिया व संचार क्रान्ति के आने से प्रिन्ट मीडिया व इलैक्ट्रानिक मीडिया के लिए अनेक चुनौतियां सामने आ गयी है। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता गरीबों व दूरस्थ क्षेत्र में अभाव में जी रहे लोगो की आवाज बन कर सामने आती है। विज्ञापनों के बढ़ते प्रचलन से खबरों को कम स्थाना मिलना भी एक चुनौती बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस एक ऐसा माध्यम है जो जनमत बनाने का सशक्त माध्यम है। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर भ्रामक व तथ्यहीन खबरों पर अंकुश लगाने का काम किया जाय इस ओर सरकारों को ध्यान देने की जरूरत हंै। इस दौरान वक्ताओं ने अनेक बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक अपनेअपने विचार रखें। गोष्ठी में पत्रकार नवीन बिष्ट, पी0सी0 तिवारी, राजेन्द्र रावत, दीप जोशी, अशोक पाण्डे, निर्मल उप्रेती, किशन जोशी, कंचना तिवारी, संजय कुमार अग्रवाल, शिवेन्द्र गोस्वामी, कपिल मल्होत्रा, एस0एस0 कपकोटी, गोपाल दत्त गुरूरानी आदि लोगो ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रिर्पोटिंग व्याख्या विषय पर अपनेअपने विचार विस्तापूर्वक रखे। इस अवसर पर पत्रकार सुरेश चन्द्र तिवारी, प्रमोद जोशी, देवेन्द्र बिष्ट, ललित भटट, अमित उपे्रती, हिमांशु लटवाल, रोहित भटट, प्रकाश चन्द्र आर्या, कल्याण बिष्ट, सूचना विभाग के मदन मोहन लाल आर्य, विपिन चन्द, हरीश बिष्ट, नन्दन राम आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा ने किया।
