जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपेन्द्र चैधरी एवं परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड, रानीपुर हरिद्वार द्वारा कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत फिक्की के सहयोग से पंतद्वीप पार्किंग हरिद्वार में नवनिर्मित कम्युनिटी बाॅयोडाइजेस्टर शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा का लोकार्पण किया
जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपेन्द्र चैधरी एवं परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड, रानीपुर हरिद्वार द्वारा कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत फिक्की के सहयोग से पंतद्वीप पार्किंग हरिद्वार में नवनिर्मित कम्युनिटी बाॅयोडाइजेस्टर शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा का लोकार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के सामाजिक कार्यों का विशेष महत्व है। आगामी महाकंुभ के दृष्टिगत इस प्रकार के बाॅयोडाइजेस्टर शौचालय और पेयजल सुविधा का महत्व और भी बढ़ जाता है, जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से बीएचईएल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बीएचईएल अपने सामाजिक दायित्य का निर्वहन कर रहा है, उसी प्रकार अन्य कम्पनियों को भी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि देश के विकास में बीएचईएल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति मेरा कूडा मेरा दायित्व के भाव से कार्य करे तो हम अपने आसपास सुंदर वातावरण का सृजन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्राओं द्वारा ड्रापआउट शौचालय न होने के कारण ही होता है, यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी माताओं, बहनों को शौचालय उपलब्ध करायें। उन्होंने इफ इंडिया फस्र्ट, टाॅयलेट मस्ट का स्लोगन भी दिया। निदेशक मानव संसाधन बीएचईएल, नई दिल्ली, श्री अनिल कपूर ने कहा कि बीएचईएल समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। फिक्की के सहयोग से कुल 25 बायोडाइजेस्टर का निर्माण किया जाना है, अभी तक इस प्रकार के 20 बायोडाइजेस्टर का निर्माण किया जा चुका है तथा शेष का निर्माण 31 मार्च से पूर्व कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक बीएचईएल हरिद्वार श्री संजय गुलाटी, डिप्टी सेक्रेटरी जनरल फिक्की नई दिल्ली श्री निरंकार सक्सेना, महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) हीप, बीएचईएल हरिद्वार श्री संजय सिन्हा, बलवीर तलवार, अध्यक्ष प्रेस क्लब हरिद्वार श्री राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।।
