Spread the love

मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते में 5 फीसद का इजाफा करने का फैसला लिया है। इससे 50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ी हुई दरें इस साल जुलाई से ही लागू होंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की बैठक के बाद जानकारी दी है कि सरकार ने डीए को 12 फीसद से बढ़ाकर 17 फीसद करने का निर्णय किया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में मंजूर हुआ है।

केंद्र सरकार के इस निर्णय से 50 लाख सरकारी कर्मचारियों के साथ ही 65 लाख पेंशनर्स को भी फायदा होगा। हालांकि, इस फैसले से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जो बढ़ते राजस्व घाटे के बीच सरकार की सरदर्दी और बढ़ाएगा।

डीए में पहली बार हुई एक साथ इतनी बढ़ोत्तरी

जावड़ेकर के मुताबिक डीए में एक बार में की गई यह सर्वाधिक वृद्धि है। उन्होंने कहा, ”पहली बार ऐसा हुआ है कि केंद्र सरकार ने एक बार में डीए में पांच फीसद का इजाफा किया है।” केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी बताया कि महंगाई भत्ता इससे पहले सिर्फ 2-3 फीसद तक ही बढ़ता था, जो कि मोदी सरकार द्वारा अब 5 फीसद बढ़ाने का फैसला हुआ है।

एम्बेडेड वीडियो

बीते एक साल में दूसरी बार हुआ इजाफा

महंगाई भत्ते में बीते एक साल में दूसरी बार इजाफा हुआ है। मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते को 9 फीसद से बढ़ाकर 12 फीसद किया था। उस समय सरकार ने कहा था कि इस फैसले से 9168.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

ये हैं कैबिनेट के अन्य फैसले

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने आशा वर्कर्स का मानदेय 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने एक और अहम फैसला किया है। इसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए अब 30 नवंबर तक आधार की सीडिंग कराई जा सकती है।

कैबिनेट द्वारा लिये गए फैसलों के लिए देखें विडियो-

 सातवें वेतन आयोग की थी सिफारिश

बता दें कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोत्तरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह फैसला दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियां लाएगा। इस साल 27 अक्टूबर को दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *