Spread the love

 देश की कॉरपोरेट सेक्टर की पहली ट्रेन तेजस लखनऊ और नई दिल्ली के बीच चलने वाली IRCTC की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। अब चार अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे हरी झंड़ी दिखा देंगे। पांच अक्टूबर से ट्रेन दौड़ना शुरू कर देगी। तेजस एक्सप्रेस में दशहरा और दिवाली के लिए बुकिंग लगभग फुल हो गई। ट्रेन में अब बेहद ही कम सीटें बची हैं। चलिए तो हम आपको बतातें है इस ट्रेन में आपको क्या सुविधा मिलेगी।

दोगुना हो गया किराया 

इस ट्रेन में लखनऊ से नई दिल्ली तक जाने का न्यूनतम किराया चेयर कार के लिए 1125 रुपये और एक्जीक्युटिव चेयर कार के लिए 2310 रुपये है। दीपावली के समय तेजस का डायनामिक फेयर शताब्दी एक्सप्रेस के डायनामिक फेयर से तीन गुना तक पहुंच गया है। जो कि अब बची हुई सीटो के लिए एसी चेयरकार का किराया 3295 रुपये तक पहुंच गया है तो एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 4325 तक है। हालांकि ये सिर्फ त्यौहारों की वजह से ही बाकी साधारण दिनों के लिए तय किराए पर ही सीटें बुक हो रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि एक्जक्यूटिव क्लास और नौ एसी चेयरकार की बोगियां होंगी।

ट्रेन में यात्रियों के लिए कई खास सुविधा हैं

  • दरअसल, यात्रियों को सामान घर से बोगी तक लाने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी।
  • चाय और स्नैक्स के अलावा यात्रियों के लिए रात्रि भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।
  • यदि कोई यात्री यात्रा से चार घंटे पहले वेटिंग टिकट निरस्तीकरण करता है तो उसके 25 रूपये काटे जाएंगे। आपका रिफेड टीडीआर के जरिए नहीं बल्कि आइआरसीटीसी सीधे करेगा।
  • तेजस में तत्काल/प्रीमियम तत्काल कोटा की कोई सुविधा नहीं दी गई है।

ये जानना भी आपके लिए बेहद खास 

  • 60 दिन पहले से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
  • इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए 5 वर्ष से कम के बच्चों का किराया नहीं देना होगा।
  • पांच मिनट पहले तक करंट टिकट बनाया जाएगा।
  • साथ ही 78 सीट की चेयरकार बोगी ग्रुप बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी, जोकि 3 दिन पहले तक ऑनलाइन होगी। एसी चेयर में 50 सीटें विदेशी यात्रियों के लिए रखी गई हैं।
  • एक्जीक्यूटिव क्लास में 56 सीटें होंगी

ये सुविधा भी मिलेगी 

  • बोगी के दोनों छोर पर सेंसर युक्त स्लाइडिंग दरवाजे लगे है। जैसे ही आप इसके करीब जाएंगे सेंसद डोर और डस्टबिन खुद ही खुल जाएंगे।
  • बोगी में छह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।
  • इमरजेंसी में ट्रेन रोकने के लिए चेन की जगह हैंडल लगाए गए हैं।
  • शौचालय में कितना पानी है यह बताएगा इंडीकेटर
  • गार्ड के पास होगा गेट खोलने और बंद करने का बटन

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *