Spread the love

Blog single photo

हिंदी सिनेमा के मशहूर स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर मनोज त्यागी का 45 साल की उम्र में  निधन हो गया हैं। मनोज त्यागी ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई थी। 2005 में आई फिल्म ‘पेज 3 ‘ और 2006 में आई फिल्म ‘अपहरण’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर का स्क्रीनप्ले अवार्ड मिला था। मनोज  त्यागी के आकस्मिक निधन पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्विटर के जरिये दुःख जताते हुए उन्हें श्रंद्धांजलि अर्पित की हैं।
मनोज त्यागी ने फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ भी काम किया। उन्होंने 2007 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘मुंबई सालसा’ से फिल्म निर्देशन की शुरुआत की। मनोज ने बॉलीवुड की कई अन्य मशहूर फिल्मों में भी स्क्रीनप्ले और स्क्रीनराइटर का काम किया है, जिनमें सत्ता (2003 ),अग्निपंख (2004) (स्क्रीनप्ले), टैक्सी नंबर  9211 (2006), कॉर्पोरेट (2006), जेल (2009), हीरोइन (2012), इंकार (2013) आदि प्रमुख फिल्में हैं। मनोज त्यागी को बॉलीवुड में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *