सीएम हैल्पलाईन एवं पोर्टल की दी जानकारी।
नैनीताल 28 अगस्त 2019 (सूचना) उत्तराखण्ड सरकार गुड गवर्नेंस के प्रति पूरी तरह समर्पित है। जनसामान्य की शिकायतों कें निराकरण के लिए बनाए गए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 के सभी स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर दक्ष किया जा रहा है। इसी क्रम में बुद्धवार को एटीआई सभागार में जनपद के एल 1 और एल 2 स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए सचिव मा.मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने कहा कि हम सभी लोक सेवक हैं,इसलिए जनता को सुगम व गुणवत्तापूर्ण सेवा देना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है और उनकी अपेक्षाएं भी अधिक हैं, हमें जनता की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य कर, खरा उतरना होगा। सरकार व हमारा उद्देश्य आम जनता को सेवा देना है तथा उनकी समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम एप भी चलाया गया था, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा 11 से अधिक जन शिकायतों का निराकरण किया था, अब मुख्यमंत्री द्वारा सीधे जनता तक पहुॅच बनाने व उनकी समस्याओं व शिकायतों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाईन प्रारंभ की गयी है, जिसमें प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों द्वारा 7 दिन के भीतर समस्याओं का निदान करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य एवं दायित्वो को संजीदगी से करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करें। मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी रवीन्द्र दत्त ने बताया कि जनता की सहूलियत के लिए और शिकायत प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिये मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है। उत्तराखण्ड का कोई भी नागरिक कई भाषाओं में सीएम हेल्पलाइन टोलफ्री नंबर 1905 पर हिंदी ,अंग्रेजी ,गढ़वाली ,पंजाबी ,कुमाउनी भाषा मे अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जनपद के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री चाहतें है कि जनता को छोटीछोटी सामान्य शिकायतों के लिए सचिवालय या मुख्यमंत्री आवास के चक्कर न काटने पड़े इसलिए अधिकारी सामान्य शिकायतों का अपने स्तर पर त्वरित निस्तारण करें। उन्होने बताया हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत का समयबद्ध निराकरण जरूरी है। इसमें जिला ब्लाॅक व तहसील स्तर के अधिकारी को प्रथम स्तर एल 1, जिलाधिकारी व विभाग के जिला स्तर के अधिकारी को द्वितिय स्तर एल 2, सम्बन्धित विभाग के विभागाध्यक्ष को तृतीय स्तर एल 3 तथा सम्बन्धित विभाग के सचिव को चतुर्थ स्तर एल 4 में वर्गीकृत किया गया है। उन्होने बताया शिकायत पंजीकृत होने पर वह प्रथम स्तर एल 1 अधिकारी के डेश बोर्ड पर प्रदर्शित होती है। निर्धारित समय 07 दिन में निस्तारण न होने पर वह द्वितीय स्तर एल 2 डेश बोर्ड पर प्रदर्शित होती है। शिकायत के निस्तारण का प्रथम दायित्व एल 1 अधिकारी का होगा इसी प्रकार विभाग द्वारा एल 2 व एल 3 के लिए भी 0707 दिन की समय सीमा है। इस अवधि के समाप्ति पर शिकायत उच्चस्तर के अधिकारी एल 4 के डेश बोर्ड पर उपलब्ध हो जायेगी। एल 4के लिए भी समय सीमा 07 दिन ही रहेगी उन्होने बताया हेल्पलाइन की प्रत्येक माह मुख्यमंत्री स्तर, विभाग स्तर व जिलाधिकारी स्तर पर समीक्षा की जायेगी। उन्होने कहा अधिकारियों द्वारा जो सुझाव दिये गये है उन्हें कार्ययोजना में सम्मिलित किया जायेगा। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए दिये जा रहे प्रशिक्षण को सभी अधिकारी गम्भीरता से लें। उन्होने कहा कि यदि हेल्पलाइन से सम्बन्धित कोई समस्या आ रही हो तो प्रशिक्षण में आये प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों से अपनी समस्या का समाधान करा लें। उन्होनें कहा जनता के साथ सीधा संवाद करने और जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए सुशाशन को लागू करते हुए उत्तराखण्ड के प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना के रूप में मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन की ऐतिहासिक शुरूआत की है। उन्होने अधिकारियों से कहा सीएम हेल्पलाइन को रोज देखना अपनी आदतों में शामिल करें, जो शिकायत आपके विभाग से सम्बन्धित नही है उसे सम्बन्धित विभाग को हस्तान्तरित किया जाये। श्री बंसल ने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें व जनता की समस्याएं सुने तथा उनका मौके पर ही समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद करते हुए विभागीय जानकारियाॅ दें व उनकी जिज्ञासाएं शान्त करें। मुख्यमंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने कहा कि अधिकारी संवादहीनता वे संवेदनहीनता से बचें, आपसी संवाद से ही समस्याओं का समाधान निकलता है। संवेदनशील होकर कार्य करें व हेल्पलाईन में प्राप्त समस्याओं का समय से समाधान करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रोग्रामर पंकज ने तकनिकी बारीकियों की जानकारी देतें हुए कहा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अपेक्षा की गयी है कि सभी स्तर के अधिकारी जन समस्याओं को बारीकी से समझकर उनका त्वरित निस्तारण करेंगें। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री कार्यालय नियमित रूप से इसकी माॅनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति टोलफ्री नम्बर 1905 के माध्यम से या आॅनलाईन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ूूूण्बउीमसचसपदमण्नाण्हवअण्पदध् दर्ज करा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, डीएफओ टीआरबीजुलाल, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, जीएम कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम अशोक जोशी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीएस नबियाल, सिंचाई डीएस पतियाल, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी सहित 250 अधिकारी मौजूद थे।
