भारत रत्न पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत की 132 वीं जयन्ती आगामी 10 सितम्बर, को जनपद भर मंे हर्षोल्लास से मनाई जायेगी।
भारत रत्न पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत की 132 वीं जयन्ती आगामी 10 सितम्बर, को जनपद भर मंे हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। जिले में कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत ने देशप्रदेश व समाज के लिए अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है, हम उनके आदशों पर चलकर देश व प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करें। बैठक ने तय किया गया कि जनपद में जिन स्थानों पर पंत जयन्ती मनाई जाती है, वहाॅ प्रभात फेरी का आयोजन भी होगा व सभी विद्यालयों में विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही निबंध व चित्रकला का आयोजन भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों में जयन्ती आयोजन के लिए समय से पत्र भेजने के निर्देश दिये। श्री बंसल ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे पंतजी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कार्यक्रम स्थलों, पंत पार्को व पंतजी की मूर्तियों में साफसफाई व रंग रोगन का कार्य तत्काल किया जाये। बैठक में तय हुआ कि जिले में पंत जी की सभी मूर्तियों पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। बैठक में तय हुआ कि निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये विद्यार्थीयों को पंत जयन्ती समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। बैठक में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, प्रदेश समन्वय ललित मोहन भट्ट, देवेन्द्र सिंह ढेला, राजेश कुमार, गोपाल रावत, धीरज जोशी, दिनेश सांगुड़ी, कीर्ति बल्लभ, जगदीश सिंह नौला, संजय अरोड़ा, प्रकाश गरजोला, प्रकाश जोशी सहित अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/पंचायत, अन्य समन्वयक आदि मौजूद थे।
