श्री नरेश बंसल (मा0 मंत्री कैबिनेट स्तर ) ने आज रूडकी तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया, किसानों की समस्याओं को सुना
हरिद्वार। माननीय मंत्री कैबिनेट स्तर श्री नरेश बंसल ने आज रूडकी तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। उनके साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की श्रीमती नितिका खंडेलवाल, सहायक उप जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्री गजेन्द्र ने भी वृक्षारोपण किया। इसके बाद श्री बंसल ने किसानों की एक बैठक ली। बैठक में अधिकारिओं को किसानों की समस्याओं का समाधान किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेय जल विभाग के अधिकारियो के साथ भारापुर भौरी, बालेकी युसुफपुर गाँवों मे निर्मित पानी की टंकी का निरिक्षण किया। जिन गांवों में पेय जल टंकी प्रस्तावित है उस स्थल का भी निरीक्षण किया।।
