शिक्षा ग्रहण करने के साथसाथ अपने जीवन में एक लक्ष्य को हमें निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा ………….जिलाधिकारी
शिक्षा ग्रहण करने के साथसाथ अपने जीवन में एक लक्ष्य को हमें निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा यह बात जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज उदय शंकर नाट्य अकादमी में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के वार्षिकोत्सव अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि यहाॅ पर अध्ययनरत् बालकबालिकाओं ने जनपद ही नहीं अपितु देश में अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहाॅ के बच्चों द्वारा जो सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियाॅ प्रस्तुत की गयी है वह सराहनीय है। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा महोत्सव में स्कूल के बच्चों को मौका अवश्य रूप से दिया जायेगा ताकि बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग बड़े मंच पर कर सकें। जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित अन्य अध्यापकों द्वारा विद्यालय के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने स्कूल द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छात्रछात्राओं को हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए और एक लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम भी करना चाहिए। मा0 सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यसभा सांसद ने उदय शंकर नाटय अकादमी में साजसज्जा एवं रखरखाव हेतु अपने सांसद निधि से 05 लाख रू0 देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन के अनेक पहलुओं के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति हमेशा जागरूक रहना होगा ताकि हम वन, पानी को बचा पायें। इस वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा देशप्रेम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने गीत सहित विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक पेश की जिसे सभी के द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य विनीता लखचैरा, शेखर लखचैरा, ग्रीनहिल्स संस्था की वसुधा पंत, हेम तिवारी, दीप जोशी, विद्या कर्नाटक सहित विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकायें एवं छात्रछात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे। अल्मोड़ा 14 अगस्त, 2019 (सू0वि0) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि दिनाॅंक 15 अगस्त को जनपद स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं बियर की फुटकर की दुकानें तथा समस्त थोक अनुज्ञापन एफ0एल02/2बी एवं समस्त बार अनुज्ञापन पूर्णतः बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसका उल्लघंन होने पर अनुज्ञापियों के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अनुज्ञापियों का होगा। उक्त बन्दी हेतु कोई प्रतिकर देय नहीं होगा।
