गत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी 73वाॅ स्वतंत्रता दिवस जनपद भर में धूमधाम व हर्षोल्लास केे साथ मनाया गया।
. गत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी 73वाॅ स्वतंत्रता दिवस जनपद भर में धूमधाम व हर्षोल्लास केे साथ मनाया गया। प्रातः 7 बजे स्कूली बच्चोंए अधिकारियोंए कर्मचारियोंए विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस अमर रहेए 15 अगस्त अमर रहेए भारत माता की जय के नारों के साथ नन्दादेवी मन्दिर प्रांगण से प्रभातफेरी निकाली गयी जिसमें अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद कलैक्ट्रेट परिसर मंे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वंतत्रता दिवस पर हम सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है। उन्होनंे दिवंगत स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है जो आजाद हिन्दुस्तान में सांस ले रहे हैंै। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें समृद्व भारत दिया है इसे स्वच्छए सुन्दर और समृद्व बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी हो इसके लिये महिला सशक्तिकरण को बढावा देना होगा। जिलाधिकारी ने समस्त कर्मचारियोंए अधिकारियों व अन्य जनसामान्य से अपील की कि वे अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से साथ करें जिससे विकसित समाज परिकल्पना साकार हो सके। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयलए अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमालए प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्राए मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमदए अरबन काॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवालए भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द पिलख्वालए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवालए दर्जा राज्य मंत्री सिंकन्दर पंवारए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहारए बिग्रेडियर के0सी0 जोशीए डा0 जे0सी0 दुर्गापालए फूल चन्द्र महरए केवल सतीए गिरीश चन्द्र मल्होत्राए प्रताप सिंह सत्यालए राजीव गुरूरानीए जीवन चन्द्र तिवारीए भूपेन्द्र सिंह मेहताए प्रमोद कुमारए दीपा पाण्डेए मदन लाल शाह सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखते हुये कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति व पश्चात्य संस्कृति के प्रति रूझान बढ़ रहा है इस दिशा में हमें ठोस पहल करनी होगी। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश की युवा पीढ़ी को अनुशासित रहते हुए देश के चहुमुॅखी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें शपथ लेनी होगी कि हम भ्रष्टाचारए जातिवादए सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर पादर्शिता से कार्य करें और अपनी कार्य संस्कृतिए वचनबद्धताए कार्य कुशलताए समयबद्धता में सुधार करते हुए अपने.अपने क्षेत्र में कार्य करें। प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र में कुशलता से कार्य करेगा तो वह कार्य स्वयं ही देश के विकास में जुड़ जायेगा। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12ः00 बजे स्थानीय स्टेडियम में जिलाधिकारी ने झण्डारोहण करते हुये पुलिसए एस0एस0बी0ए होमगार्डए एन0सी0सी0ए पीआरडी द्वारा आयोजित परेड़ की सलामी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमे जहाॅ एक ओर अनुशासन में रहने की सीख देते है वही दूसरी ओर देशप्रेम की भावना जाग्रत होती है। इस अवसर पर प्रकाश चन्द्र जोशी ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि हमें देश एवं प्रदेश के विकास के लिये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना होगा जिससे निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हो। स्थानीय स्टेडियम में क्रास कन्ट्री रेसए विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित पेन्टिंगए निबन्ध प्रतियोगिताए रस्साकसीए फुटबालए जलेबी दौड़ए कुर्सी दौड़ए के विजयी प्रतिभागियों को उपस्थित गणमान्य लोगांे द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में एस0एस0बी0 के पाइप बैण्ड की मधुर ध्वनि ने सबको मंत्रमुग्ध कियाए भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 103 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतन्त्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ददन पालए मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयलए तहसीलदार संजय कुमारए मुख्य चिकित्साधिकारी विनीता साहए डीएफओ सिविल सोयम के0एस0 बिष्टए भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वालए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेए रवि रौतेलाए कैलाश गुरूरानीए धर्मेन्द्र बिष्टए मनोज सनवालए पूरन रौतेलाए सैनिक लीग के अध्यक्ष दीपक कुमारए पूर्व अध्यक्ष पी0जी गोस्वामीए जिला शिक्षाधिकारी एच0बी0ण्चंदए राय साहब यादवए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्याम सुन्दरए निरीक्षक एसएसबी नवीन कुमारए अरूण कुमार वर्माए जिला क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशीए परियोजना प्रबन्धक आजीविका कैलाश भट््टए डा0 एस0के0 उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रमों की सायंकालीन कडी में स्थानीय राजकीय बालिका इण्टर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जी0जी0आई0सी0ए एडम्सए राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ाए अल्मोड़ा इण्टर कालेज अल्मोड़ाए विवेकानन्द इण्टर कालेज अल्मोड़ाए स्प्रिंग फील्डए विवेकानन्द बालिका इण्टर कालेजए रैम्जे इण्टर कालेजए भारतखण्डे संगीत महाविद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के छात्र.छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। अल्मोड़ा 15 अगस्तए 2019 सू0वि0द्ध. जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के छात्र.छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया जिस के क्रम में दिनांक 16 अगस्त 2019 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीयए अशासकीय सहायता प्राप्त एवं प्राइवेट विद्यालयों मे अवकाश घोषित किया गया है।
