विधान सभा उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग के सम्बन्ध में बैठक की।
प्रदेश के सहकारिताए उच्च शिक्षाए दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्रीस्वतंत्र प्रभारद्ध डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक की। उत्तराखण्ड में गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं विकास के लिए तीन माॅडल काॅलेज एवं एक व्यवसायिक काॅलेज का आरम्भ होगा। इस सम्बन्ध में मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा कि टेण्डर सहित महत्पूर्ण औपचारिकताऐं एक माह के भीतर पूर्ण कर ली जाए। उत्तराखण्ड के छात्रों को रोजगार युक्त एवं आधुनिक पैटर्न पर हरिद्वार ग्रामीणए किच्छा और देवीधूरा में तीन माॅडल काॅलेज एवं पौड़ी के पैठाणी में एक व्यवसायिक काॅलेज की स्थापना होगी। इसके लिए केन्द्र सरकार ने प्रत्येक माॅडल काॅलेज के लिए 12 करोड़ रूपये एवं व्यवसायिक काॅलेज के लिए 26 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। रोजगार युक्त एवं आधुनिक पैटर्न पर व्यवसायिक काॅलेज में बीण्टेकण् डिग्री के अन्तर्गतए टूरिज्म एण्ड हाॅस्पिटिलिटीए हाॅस्पिटल हेल्थ केयरए रिन्यूवल एनर्जीए फायर सेफ्टीए फूड प्रोसेसिंग एवं बैचलर आॅफ डिजाईनिंग के अन्तर्गत प्रोडक्ट डिजाइनिंग की शिक्षा का प्रबन्धन किया जायेगा। माॅडल काॅलेज में रोजगार उन्नमुखी शिक्षा के अन्तर्गत बीण्बीण्एण्ए लाजिस्टिक मैनेजमेंटए बीण्एण् आनर्स अर्थशास्त्रए बीण्लिबए एमण्लिबए मास काॅम जनर्लिज्मए योगा नेचुरल पैथीए बीण्कामण् बैंकिग इंश्योरेंस की शिक्षा का प्रबन्ध किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला और स्वामी यतीश्वरानन्दए प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धनए सचिव उच्च शिक्षा अशोक कुमारए संयुक्त सचिव एमण्एमण्सेमवालए अपर निदेशक रचना नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
