जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता मे जनपद स्तरीय वन स्टाॅप सेन्टर समिति की बैठक आयोजित हुई
नैनीताल 13 अगस्त 2019 (सूचना) जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता मे जनपद स्तरीय वन स्टाॅप सेन्टर समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि विकास खण्ड परिसर हल्द्वानी में 42 लाख से नवनिर्मित वन स्टाॅप सेन्टर भवन मे स्थापित किया जाए व रिक्त आउससोर्स पदों को भी शीघ्र भरा जाय। जनपद में वन स्टाॅप सेन्टर 26 अगस्त 2017 से अस्थायी रूप से सुशीला तिवारी चिकित्सालय में संचालित है, अब बाल विकास विभाग के अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर हल्द्वानी में वन स्टाॅप सेन्टर भवन निर्माण पूर्ण हो गया है इसलिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय में अस्थाई रूप से संचालित वन स्टाॅप सेन्टर को नये भवन मे शिफ्ट कर लिया जाए साथ ही समिति द्वारा अवशेष धनराशि से सेन्टर मे वाटर प्यूरीफायर, तार बाउन्ड्री, अल्मारियां एवं वनस्टाॅप सेन्टर हेतु पक्का रास्ता बनाने की भी सहमति दी गई तथा आउटसोर्स द्वारा तैनाती हेतु शीघ्र विज्ञप्ति प्रकाशित करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि वनस्टाॅप संेटर मेे महिला/बालिकाओं को परिवार,सामुदाय द्वारा मानसिक शोषण, यौन दुर्वव्यवहार, घरेलु हिंसा आदि से पीडित को एक छत के नीचे 24 घंटे सहायता प्रदान की जाती है। सेन्टर मे महिलाओ को अस्थाई शैल्टर(पंाच दिन), विधिक, चिकित्सा, परामर्श सुविधा व पुलिस परामर्श सुविधा आदि दी जाती है। पीडित का केस रजिस्टर्ड के बाद उसकी कांउसलिंग व कानूनी सहायता के साथ न्यायालय में निशुल्क पैरवी भी जाती है। वन स्टाॅप मे अब तक 391 वाद पंजीकृत हुए जिसमें 233 वादों का निस्तारण हो चुका है शेष वादे विचाराधीन है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने क्षेत्रों व विद्यालयो में पेरामेडिकल, काउन्सलर,पैरालिगल स्टाफ द्वारा जागरूक किया जाए इसमे महिला पुलिस को भी शामिल किया जाए, समयसमय पर स्वयंसेवी अधिवक्ताओं की सहायता भी ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, सीओे विजय थापा, अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरिशंकर कंसल, प्रयास संस्था से सुनीता शाही, विमर्श से कंचन भण्डारी, सरल से हेमा कबडवाल,डा0 बलबीर सिह आदि उपस्थित थे। गोविन्द सिह बिष्ट अति जिला सूचना अधिकारी 7505140540
