जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त, 2019 को जिला पंचायत के प्रषासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया।
बागेष्वर 13 अगस्त, 2019 (सू.वि.)ः महामहीम राज्यपाल द्वारा उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 की धारा 130 की उपधारा 6 के अधीन प्रदत्त षक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तराखण्ड राज्य की समस्त जिला पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में कार्यकाल समाप्ति पर सम्बन्धित जिलाधिकायों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छः मास से अनधिक अविधि के लिए अथवा नई जिला पंचायतों के गठन तक जो भी पहले हो प्रषासक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त, 2019 को जिला पंचायत के प्रषासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया।
