स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम रूपरेखा एवं प्रदेश के सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, जलागम, प्रबंधन, बाढ नियंत्रण एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री श्री सतपाल महाराज तीन दिवसीय जनपद भ्रमण
जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दिनांक 14 अगस्त 2019 एवं दिनांक 15 अगस्त 2019 सायं 6 बजे से 11 बजे रात्रि तक सभी सरकारी भवनों/इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्मारकों को प्रकाशमान करने। इसके अलावा दिनांक 14 अगस्त 2019 को क्राॅस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जो कि कंडोलिया से सर्किट हाउस तक होगी। जबकि 15 अगस्त 2019 को प्रातः 7ः00 बजे जनपद के समस्त विद्यालयों/शिक्षण संस्थाओं/एन0सी0सी0/होमगार्ड्स एवं कार्मिक/नागरिकों द्वारा एजेंसी चैक से कंडोलिया स्थित गांधी जी की प्रतिमा तक प्रभारी फेरी होगी। सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9.00 बजे तथा जिलाधिकारी कार्यालय में 9.30 बजे को ध्वजारोहण/राष्ट्रीयगान किया जायेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान तथा 25 कुपोषित बच्चों को प्रोत्साहन के लिए पोषण किट वितरण किया जायेगा साथ ही देशभक्ति संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। वहीं प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय पौड़ी में फल वितरण तथा सफाई कार्यक्रम, 11 बजे वृक्षारोपण किया जायेगा। दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2019 को सायं 4 से 6 बजे तक इंडोर स्टेडियम पौड़ी में बैडमिंटन प्रतियोगता आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, जलागम, प्रबंधन, बाढ नियंत्रण एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री श्री सतपाल महाराज तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। वे दिनांक 16, 17 व 18 अगस्त 2019 को जनपद के चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे। काबीना मंत्री महाराज 16 अगस्त 2019 को 15.00 बजे प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार से प्रस्थान कर 19.00 बजे सतपुली पहंुचेंगे। अगले रोज 17 अगस्त 2019 को प्रातः 10ः00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सतपुली में संगठन पर्व सदस्यता अभियान बैठक के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दिनांक 18 अगस्त 2019 को प्रातः 10.30 बजे चैबट्टाखाल में पोखड़ा व एकेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पर्व सदस्यता अभियान की बैठक में शिरकत करेंगे।
