जनपद के खिर्सू मंे होम स्टे के सफल संचालन हेतु ग्वाड़ की महिलायें, होम स्टे से जुड़े लोग, स्थानीय रेस्टोरंेट संचालकों सहित छोटे रेस्टोरेंट मलिक (ढाबे एवं खोखे वाले) को इण्डियन तथा क्वाटिंनेन्टल फूड बनाने का प्रशिक्षण
जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गब्र्याल के अथक प्रयास से जनपद के खिर्सू मंे होम स्टे के सफल संचालन हेतु ग्वाड़ की महिलायें, होम स्टे से जुड़े लोग, स्थानीय रेस्टोरंेट संचालकों सहित छोटे रेस्टोरेंट मलिक (ढाबे एवं खोखे वाले) को इण्डियन तथा क्वाटिंनेन्टल फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज विकासखण्ड खिर्सू के गढ़वाल मण्डल विकास निगम में अल्मोड़ा से आये होम स्टे के फूड केटरिंग विशेषज्ञ श्री रमेश ने प्रतिभागी ग्राम पंचायत ग्वाड़ की स्वयं सहायता एवं होम स्टे से जुड़ी महिलाआंे को इण्डियन तथा क्वाटिंनेन्टल फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया। जबकि राजस्थान से पहंुचे पर्यटक ने गढ़वाल मण्डल में प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ आने वाली 05 महिलाओं के लिए 1212 हजार के चैक खण्ड विकास अधिकारी को दिये। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखण्ड पौड़ी में स्वयं सहायता समूह/पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना, स्थानीय रेस्टोरंेट संचालकों का काॅन्टीनेंटल एवं चाइनीज फूड बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह की महिलायें, होम स्टे से जुड़े लोग, स्थानीय रेस्टोरंेट संचालकों सहित छोटे रेस्टोरेंट मलिक (ढाबे एवं खोखे वाले) को क्वाटिंनेन्टल एवं चायनीज फूड बनाने का सप्ताहिक प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने खिर्सू के अन्तर्गत ग्वाड़ गांव को होम स्टे के रूप में विकसित करने के लिए रूपरेखा तैयारी की है, जिसके तहत करीब 2021 परिवारों द्वारा अपने आवासों को सुव्यवस्थित कर होम स्टे संचालन की कवायद शुरू कर दी है। साथ ही महिलाओं ने होम स्टे के सफल संचालन हेतु बाहर से आने वाले पर्यटकांे, अतिथियों के लिए स्थानीय व्यंजन/भोजन के अलावा इण्डियन एवं क्वाटिंनेन्टल व्यंजन का प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने फ्राई राइस, चायनीज नूडल, चिली पनीर, मोमो राइस, पास्ता, मेस पोटैटो, सोथे वेजिटेबिल, पी मिंट शूप आदि अन्य पकावन शामिल है। सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने प्रशिक्षण में बढ़चढ कर प्रतिभाग करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण को सौगात के रूप में लेते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में सिखाए जा रहे पकवान विधि से अपने व्यवसाय के साथसाथ अपने घरपरिवार एवं अतिथियों के लिए अच्छे पौष्टिक व्यंजन बनाकर खिला सकेंगे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ग्वाड़ की घण्डियाल देवता एवं जागृति स्वयं सहायता समूह सहित पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना से जुड़े करीब 24 से अधिक लोग प्रतिभाग कर रहे है। इसके अलावा स्थानीय छोटे रेस्टोरेंट मलिक (ढाबे एवं खोखे वाले) कुल 19 प्रतिभागी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी आर.एस. चैहान को नामित कर बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये, जबकि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह ने भी प्रशिक्षण में शिरकत करते हुए प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ग.म.बहु.सह.लि. सम्पत सिंह रावत, होम स्टे विशेषज्ञ प्रशान्त बिष्ट, इन्दु देवी, सतेश्वरी देवी, रचना रावत, भगवान सिंह, विजेन्द्र ंिसंह, हेमवन्ती देवी, पिंकी देवी सहित अन्य प्रशिक्षार्थी मौजूद थे।
