Spread the love

प्रदेशभर में दिव्यांग पेंशन के 69,830 लाभार्थी हैं। दिव्यांगों को वित्तीय वर्ष 2018-19 में चौथी किस्त के रूप में दिसंबर से मार्च तक की किस्त उनके बैंक खातों में ऑनलाइन दी जानी है।… 

समाज कल्याण निदेशालय को शासन से दिव्यांग पेंशन की चौथी किस्त का 8.68 करोड़ का बजट मिल गया है, लेकिन अभी तक जिला समाज कल्याण कार्यालयों से निदेशालय को पात्रों को दी जानी वाली धनराशि की मांग नहीं भेजी गई है। इसके कारण निदेशालय से अभी तक जिलों को धनराशि आवंटित नहीं की जा सकी है। प्रदेशभर में दिव्यांग पेंशन के 69,830 लाभार्थी हैं। दिव्यांगों को वित्तीय वर्ष 2018-19 में चौथी किस्त के रूप में दिसंबर से मार्च तक की किस्त उनके बैंक खातों में ऑनलाइन दी जानी है। बजट मिलने के बाद निदेशालय से जिलों को पत्र भेजकर पेंशन धनराशि की मांग भेजने को कहा गया था, लेकिन फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी जिलों से निदेशालय को मांग नहीं मिली। समाज कल्याण निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने सभी जिलों से शीघ्र पेंशन धनराशि की मांग भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय पर धनराशि का जिलेवार आवंटन किए जा सके।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *