जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के मार्गदर्शन में बहुउद्देशीय शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी संदीप कुमार तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के मार्गदर्शन में विश्व हैपेटाइटिस दिवस तथा नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016 के संबंध में दिनांक 26 जुलाई, 2019 को प्रातः 11ः00 बजे से मैसमोर इण्टर कालेज पौड़ी गढ़वाल के परिसर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविर मंे क्षेत्र के लोगों के लाभार्थ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों तथा कानूनों की जानकारी दी जायेगी। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल
