उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 दिसम्बर को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
SHABD,Dehradun, October 17,
Relevance: Ordinary
Slug: National-Lok-Adalat
Category: Judiciary, People, Local updates, Village
12 दिसम्बर को प्रदेशभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 दिसम्बर को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
17 अक्तूबर 2026, देहरादून:

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 दिसम्बर को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रमए वाणिज्यिकए पारिवारिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य एवं जिला उपभोक्ता विवाद और ऋण वसूली जैसे विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण भी किया जाएगा। श्री मणि ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले प्रस्तुत कर लाभ जरूर उठाएं।
