Spread the love


उपराष्ट्रपति आईजीएनएफए में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे, एलबीएसएनएए में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में भाग लेंगे

प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2026 1:23PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून का दौरा करेंगे। वहां वे 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।

उपराष्ट्रपति 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

उपराष्ट्रपति अकादमी के अपने दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *